YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 धोनी पर सवाल न उठायें : कोच 

 धोनी पर सवाल न उठायें : कोच 

 धोनी पर सवाल न उठायें : कोच 
 टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर सवाल नहीं उठाने चाहिये। शास्त्री ने कहा कि अगर धोनी को लगता है कि वह अगले साल टी20 विश्व कप खेलने की दौड़ में है तो इसे बहस का मामला न बनायें क्योंकि धोनी कभी ‘खुद को टीम पर नहीं थोपेंगे। वहीं शास्त्री से जब धोनी के भविष्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ वह (धोनी) महान खिलाड़ी है। उन्हें जानने के कारण मुझे पता है कि वह खुद को कभी भारतीय टीम पर नहीं थोपेंगे। वह ब्रेक लेना चाहते हैं लेकिन वह आईपीएल खेलने जा रहे हैं।’’ शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धोनी वापसी करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आईपीएल के बाद उन्हें लगता है कि वह भारत के लिए खेल सकते हैं तो किसी को उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।’’धोनी ने लंबे समय तक अपनी भविष्य की योजनाओं पर कहा था, ‘‘जनवरी तक कुछ भी मत पूछो।’’पिछले महीने धोनी को झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ रांची में अभ्यास करते देखा गया था जिसके बाद उनकी वापसी की अटकलें लगायीं जा रही हैं। इस दिग्गज खिलाड़ी ने 90 टेस्ट, 350 एकदिवसीय और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 17,000 से ज्यादा रन बनाये हैं। एकदिवसीय में उन्होंने विकेट के पीछे 500 से ज्यादा शिकार किये हैं जबकि टेस्ट में 300 से ज्यादा बार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने में योगदान दिया है।    
 

Related Posts