YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सीएम केजरीवाल ने लोगों को झूठी घोषणाएं और वादों से गुमराह किया: सुनील यादव

सीएम केजरीवाल ने लोगों को झूठी घोषणाएं और वादों से गुमराह किया: सुनील यादव

सीएम केजरीवाल ने लोगों को झूठी घोषणाएं और वादों से गुमराह किया: सुनील यादव 
      दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ‘आप के पाप, दिल्ली का युवा बोलेगा, केजरीवाल का पोल खोलेगा’ अभियान के तहत केजरीवाल सरकार के शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, साफ पानी को लेकर किए गए झूठे दावों के खिलाफ आज संगम विहार में रोष प्रर्दशन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने किया। हाथों में प्लैकार्ड लिये युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल द्वारा किए गए झूठे वादों के नारे लगाएं और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया। इस रोष प्रदर्शन में पूर्व विधायक विजय जाॅली, पूर्व विधायक डॉ एस.सी.एल. गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा, वरिष्ठ नेता अनिल गोयल, संदीप शुक्ला, संकेत गुप्ता सहित जिला एवं मंडल के मोर्चा पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में आई है दिल्ली का विकास नहीं हुआ, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों को झूठी घोषणाएं और वादों से गुमराह कर दिल्ली की सत्ता हासिल कर ली लेकिन आज तक एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया। ये वादे सिर्फ और सिर्फ वोट पाने के लिए किया था, चुनाव जीतने के बाद सारे वादे भूल गए। केजरीवाल सरकार ने हर घर में नल के जरिए साफ पानी लाने के लिए पाईलाइन बिछवाने का वादा किया लेकिन, न तो हर घर में नल पहुंचा न पाईप लाइन बिछी, लोग मजबूरी में टैंकर माफियाओं से पीने का पानी खरीद रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री आज भी वहीं पुराना राग अलाप रहे हैं और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं। चुनाव का समय नजदीक आते ही फिर से केजरीवाल सरकार शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा, साफ पानी को लेकर खोखले वादे और घोषणाओं से लोगों को बरगलाने में लगी है। सिर्फ झूठ बोलकर मुख्यमंत्री ने 58 महीने का कार्यकाल तो निकाल दिया, लेकिन अब जनता उनको माफ नहीं करने वाली है। दिल्ली की जनता ने भी तय कर लिया है कि दिल्ली के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट कर के भाजपा की सरकार बनाएंगे।
 

Related Posts