YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश

राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हो सकती है बारिश
            पश्चिमी विक्षोप और प्रति चक्रवात का असर ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बुधवार रात से दिखने लगा था। राजधानी में गुरुवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। गुरुवार शाम को कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं 13 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया है कि ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। उज्जैन, होशंगाबाद संभाग को छोड़कर प्रदेशार में मौसम बदला रहेगा। 15 दिसंबर से मौसम फिर सामान्य हो जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड पडऩे के आसार हैं। मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से अगले दो दिन तक रात के तापमान में इजाफा होगा। रात का पारा 14 से 15 डिग्री तक पहुंच सकता है। बुधवार को न्यूनतम पारा 12.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। अधिकतम 27.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो कम रहा।  गुरुवार को दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट और रात के तापमान में इजाफा होगा। 

Related Posts