YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

दिल्ली में कांग्रेस की रैली आज: ये रस्ते आज रहेंगे बंद

दिल्ली में कांग्रेस की रैली आज: ये रस्ते आज रहेंगे बंद

दिल्ली में कांग्रेस की रैली आज: ये रस्ते आज रहेंगे बंद 
       दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर यातायात पुलिस ने उस ओर जाने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया है, जबकि कुछ रास्तों पर भारी वाहन के प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। यातायात पुलिस अधिकारी की माने तो, रैली की वजह से दिल्ली गेट और राजघाट से जवाहरलाल नेहरू मार्ग की ओर कामर्शियल वाहनों को जाने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही कामर्शियल वाहनों को गुरुनानक चौक से अजमेरी गेट, कमला मार्केट से हमदर्द, डीडीयू मार्ग मिंटो लाल बत्ती से कमला मार्केट, अजमेरी गेट से हमदर्द चौक, तुर्कमान गेट की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। बाराखंभा से रंजीत सिंह फ्लाईओवर होते हुए गुरुनानक चौक पर वाहनों को जाने के इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा विवेकानंद मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, कमला मार्केट से गुरुनानक चौक, चमनलाल मार्ग, पहाड़गंज चौक से अजमेरी गेट की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को इन मार्गों से बचकर चलने की सलाह दी है। यातायात पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार इन मार्गों के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी।
 

Related Posts