YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

आईपीएल नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों के नाम तय 

आईपीएल नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों के नाम तय 

आईपीएल नीलामी के लिए 332 खिलाड़ियों के नाम तय 
कुल 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल 
सबसे अधिक आधार मूल्य के स्लैब में एक भी भारतीय नहीं 
 साल 2020 के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के लिए इस बाहर 19 दिसंबर को कोलकाता में नीलामी रखी गयी है। इस नीलामी के लिए 997 खिलाड़ियों में से अंतिम तौर पर कुल 332 खिलाड़ियों के नाम तय किये हैं। पहली बार कोलकाता में होने वाली इस नीलामी में आईपीएल 2020 के लिए आठों फ्रैंचाइजियां की टीमों बाकी बचे हुए स्थानों के लिए बोली लगाएंगी। इस लीग की शुरुआत में तकरीबन 997 खिलाड़ियों ने नामांकन कराया था। इसके बाद आठों फ्रैंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़िये के नाम दिए थे और अंत में 332 खिलाड़ियों के नामों को नीलामी के लिए अंतिम रुप दिया गया है। इस नीलामी के जरिये 73 खाली जगहों को भरा जाना है। यह नीलामी दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगी। इस बार नीलामी में कुल 186 भारतीय और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें से 3 खिलाड़ी असोसिएट्स देशों के हैं। 
इस बार सबसे अधिक आधार मूल्य दो करोड़ रुपये रखा गया है पर इसमें एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है। सभी सातों खिलाड़ी विदेशी हैं। ये खिलाड़ी हैं ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका) और एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) के शाम शामिल हैं।
इस नीलामी में रिजर्व आधार मूल्य के तहत सबसे महंगी स्लैब में रॉबिन उथप्पा अकेले भारतीय हैं। रॉबिन को दूसरी सबसे महंगी रिजर्व स्लैब 1.5 करोड़ में शामिल हैं। रॉबिन के बाद भारतीय सितारों में पीयूष चावला, युसूफ पठान और जयदेव उनादकत का नाम भी एक करोड़ के आधार मूल्य वाली स्लैब में शामिल है। वहीं एक करोड़ रूपए के ब्रैकेट में कुल 23 खिलाड़ी हैं। इसमें 3 भारतीय व 20 विदेशी हैं। 75 लाख रूपए के ब्रैकेट में 16 खिलाड़ी हैं इसमें सभी विदेशी और 50 लाख रूपए के ब्रैकेट में कुल 78 खिलाड़ी  69 विदेशी और 9 भारतीय शामिल हैं। अनकैप्ड खिलाड़ियों में 40 लाख रूपए का अधिकतम आधार मूल्य है जिसमें कुल सात खिलाड़ी 6 विदेशी व एक भारतीय हैं। 
 

Related Posts