YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

नागरिकता कानून के खिलाफ: दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद - दिल्ली के लाल किला और मंडी हाउस के पास धारा 144

नागरिकता कानून के खिलाफ: दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद  - दिल्ली के लाल किला और मंडी हाउस के पास धारा 144

नागरिकता कानून के खिलाफ: दिल्ली के 14 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद 
- दिल्ली के लाल किला और मंडी हाउस के पास धारा 144

- गुरुग्राम बॉर्डर पर भारी जाम 
 राजधानी दिल्ली के साथ गुरुग्राम में नागरिकता कानून पर लेफ्ट की तरफ से बुलाए गए देशव्यापी प्रदर्शन का भी असर देखा जा रहा है। लाल किला के आसपास धारा 144 लगा दी गई है, जिसके बाद 4 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली मेट्रो की तरफ से तेरह जगहों पर प्रवेश और निकासी पर रोक लगा दी गई है। ये है मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद- जामिया मिलिया इस्लामिया, जसोला विहार-शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्व विद्यालय, पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ''लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी। इसमें बताया गया है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग और मुनीरका स्टेशनों के द्वार भी बंद किए गए हैं। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी। साथ ही, ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले नागरिकता कानून के खिलाफ लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क (आईटीओ) तक नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च करने की दिल्ली पुलिस ने इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने कम्युनिस्ट पार्टी को भी मंडी हाउस से जंतर मंतर तक नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है।

Related Posts