YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

नागरिकता कानून: दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू मोबाइल सेवा बंद

 नागरिकता कानून: दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू मोबाइल सेवा बंद

नागरिकता कानून: दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन, 18 मेट्रो स्टेशन बंद, धारा 144 लागू मोबाइल सेवा बंद 
- दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-EXIT बंद 
- लाल किला-मंडी हाउस के पास धारा 144
     नागरिकता कानून पर लेफ्ट की तरफ से बुलाए गए देशव्यापी प्रदर्शन का भी असर देश की राजधानी दिल्ली के साथ गुरुग्राम में देखा जा रहा है। गुरुवार को कुछ प्रदर्शनों के चलते दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद कर दिए और कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों के बीच भारती एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया ने भी अपनी सर्विस बंद कर दी है। दिल्ली के मंडी हाउस से कम्यूनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन के बीच सीताराम येचुरी हिरासत में लिया गया हैं। वहीं जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद लाल किले से गिरफ्तार हुए हैं।


वही रविवार को जामिया नगर में हुए हिंसक प्रदर्शन और फिर सीलमपुर में हुए प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। सुबह से लालकिला और मंडी हाउस के आसपास धारा 144 लगा दी गई है, जिसके बाद 4 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली मेट्रो की तरफ से तेरह जगहों पर प्रवेश और निकासी पर रोक लगा दी है। 

- मोबाइल सेवा बंद 
दिल्ली में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच कई इलाकों में वॉयस कॉल, इंटरनेट और एसएमएस की सुविधा बंद कर दी गई है। इसकी जानकारी खुद एयरटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है। भारती एयरटेल ने ट्विटर बताया कि सरकार के निर्देशानुसार ये किया गया है। भारती एयरटेल ने बयान जारी करते हुए कहा है कि सरकार के अगले आदेश तक सेवाएं स्थगित रहेंगी उसके बाद सब सामान्य हो जाएगा। दिल्ली पुलिस ने साथ ही, ‘हम भारत के लोग’ के बैनर तले नागरिकता कानून के खिलाफ लाल किला से शहीद भगत सिंह पार्क (आईटीओ) तक नागरिकता कानून के खिलाफ मार्च करने की इजाजत नहीं दी है। दिल्ली पुलिस ने कम्युनिस्ट पार्टी को भी मंडी हाउस से जंतर मंतर तक नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन मार्च की इजाजत नहीं दी है।

- दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद 
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ''लाल किला, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और विश्वविद्यालय के प्रवेश और निकास द्वार बंद किए हैं। इन स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रूकेगी। इसमें बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जसोला विहार, शाहीन बाग, मुनिरका, लाल किला,
जामा मस्जिद, चांदनी चौक, विश्वविद्यालय,  पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान,खान मार्केट,
केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, वसंत विहार। इन स्टेशनों पर भी ट्रेन नहीं रूकेगी। साथ ही केंद्रीय सचिवालय और मंडी हाउस पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा। 

- दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर जाम
दिल्ली में हो रहे कई प्रदर्शनों के चलते दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की गाड़ियों की चेकिंग हो रही है। इसके चलते इस रूट पर लंबा जाम लग गया है।

- आज होनी थी दो बड़ी रैलियां 
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में और जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विरोध में छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता दो बड़ी रैलियां कर रहे हैं वहीं इन्हें रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में अनेक स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में सैकड़ों की संख्या में जामिया, जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने लाल किले के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए वहीं से मार्च शुरू किया। वहीं वाम पार्टियां दोपहर में मंडी हाउस से संयुक्त मार्च था, लेकिन अब जंतर मंतर पर पहुंचे है। हालांकि पुलिस ने किसी भी समूह को मार्च निकाले की इजाजत नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था और यातायात संबंधी कारणों से मार्च निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं डीएमआरसी ने 14 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए हैं। 

- एआईएसए नहीं रुकेगा 
अखिल भारतीय छात्र संगठन (एआईएसए) के एक पदाधिकारी ने कहा कि उनका संगठन रुकेगा नहीं। समाज के सभी वर्ग के लोग इस मार्च के समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं और कई तो अपना स्टेटस अपडेट कर बता रहे हैं कि वे मार्च में शामिल होने के लिए रास्ते में हैं।
छात्रों का मार्च और वाम प्रदर्शनकारी आईटीओ के पास शहीद पार्क में मिलने की बात कही।

Related Posts