YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मै जानता हूं सत्ता की लालच में कैसे दोस्तों को अनदेखा ‎किया जाता है: आदित्य

मै जानता हूं सत्ता की लालच में कैसे दोस्तों को अनदेखा ‎किया जाता है: आदित्य

 मै जानता हूं सत्ता की लालच में कैसे दोस्तों को अनदेखा ‎किया जाता है: आदित्य 
शिवसेना नेता और विधायक बने आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देखा है कि सत्ता के लालच में कैसे मित्रों को अनदेखा कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे कितना भी कीचड़ फैलाया गया लेकिन कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) को कहीं भी खिलने नहीं दिया जाएगा। वरली से विधायक ठाकरे नवंबर में राज्य विधानसभा के संयुक्त सत्र में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के संबोधन पर विधानसभा में बोल रहे थे। इस बीच विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस बुधवार शाम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए। ठाकरे ने राज्य के सभी विधायकों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कई दशकों में यह संभवत: पहली बार है जब किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का रात्रिभोज दिया हो।

Related Posts