YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली-गुडगांव सीमा में भीषण जाम 

दिल्ली-गुडगांव सीमा में भीषण जाम 

दिल्ली-गुडगांव सीमा में भीषण जाम 
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शनों के कारण बृहस्पतिवार को सुबह के व्यस्त समय में भीषण जाम लगा रहा है, वहीं दिल्ली-गुडगांव मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें नजर आईं। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया,‘‘पुलिस ने अवरोधक लगाए हैं और गुड़गांव से दिल्ली आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है जिसके कारण उन मार्गों में यातायात प्रभावित हुआ है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि स्वाभिमान रैली के कारण दिल्ली गेट से जीपीओ तक भारी यातायात है। इसके अलावा सुभाष मार्ग,पीली कोठी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, लाल किला और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। अधिकारी यातायात की स्थिति पर लगातार ट्वीट कर जानकारी दे रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘प्रदर्शनों के कारण आया नगर सीमा से दिल्ली की ओर और कापसहेड़ा सीमा से दिल्ली की ओर भारी यातायात है। मथुरा रोड से कालिंदी कुंज के बीच सड़क संख्या 13ए यातायात के लिए बंद है। नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों को डीएनडी अथवा अक्षरधाम मार्ग पकड़ने की सलाह दी जाती है।’’ निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद प्रदर्शनकारी लाल किले और मंडी हाउस में जमा हो गए हैं। पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। इन प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिली थी।

Related Posts