YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर 

दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर 

दिल्ली में अफगानी शरणार्थियों से मिले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, लोगों ने भेंट की चादर 
देशभर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी है। नागरिकता कानून के खिलाफ सभी वामदल और मुस्लिम संगठन ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। लेफ्ट पार्टियों के इस भारत बंद को विपक्ष का भी समर्थन प्राप्त है। वहीं, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अफगानी शरणार्थियों से मुलाकात की। दिल्ली में रह रहे अफगानी शरणार्थियों से मिलने के लिए भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां के तिलक नगर इलाके में पहुंचे। यहां उन्होंने शरणार्थियों से गर्मजोशी से मुलाकात की। शरणार्थियों ने उन्हें अफगानी चादर भी भेंट की। गौरतलब हो कि नागरिकता विधेयक के कानून बनने के बाद इन सभी अफगानी शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। 
- क्या है कानून
नागरिकता कानून की मदद से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सेधार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से भागकर आए हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद अब पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आस-पास के देशों के हिंदू, ईसाई, सिख, पारसी, जैन और बौद्ध धर्म के वो लोग जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 की निर्णायक तारीख तक भारत में प्रवेश कर लिया था। वे सभी भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
 

Related Posts