YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ठीक नहीं

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ठीक नहीं

सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ठीक नहीं
नागरिकता कानून के विरोध में देश के 12 राज्यों में हिंसक प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीड़ और पुलिस के बीच हिंसक झड़प भी हुई। एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां गोली चलने की घटना भी सामने आई है। कानून के विरोध में प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार है, मगर इस विरोध की आड़ में जिस तरह से सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, वीह गलत है। योगी का कदम सही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिकारियों को उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आम लोगों को कोई असुविधा ना हो। सीएम ने यह भी कहा है कि सरकार उपद्रव करने वाले लोगों की पहचान कर उनकी संपत्ति नीलाम करेगी और इससे नुकसान की भरपाई होगी। योगी का यह कदम सही है। इस तरह की पहल सभी राज्यों को करनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई सरकारी या निजी संपत्ति को नुकसान न करने पाए।

Related Posts