YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा पर सीएम योगी सख्त, सांसद बर्क समेत 3000 से अधिक पर केस

नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा पर सीएम योगी सख्त, सांसद बर्क समेत 3000 से अधिक पर केस

 नागरिकता कानून के विरोध में हिंसा पर सीएम योगी सख्त, सांसद बर्क समेत 3000 से अधिक पर केस
नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन और सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वाले उपद्रवियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार सख्त एक्शन के मूड में आ गई है। संभल में उपद्रव फैलाने के लिए समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, प्रदेशभर में करीब तीन हजार लोग हिरासत में लिए गए हैं। सिर्फ, राजधानी लखनऊ में ही गुरुवार को हिंसा के बाद 102 लोग हिरासत में लिए गए, जबकि 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा हिंसा फैलानेवालों की पहचान कर ली गई है और उनकी संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। बता दें कि गुरुवार को लखनऊ में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, 16 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर 31 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 112 लोग हिरासत में लिए गए। 
उधर, संभल में उपद्रवियों ने गुरुवार को रोडवेज की दो बसों को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया था। इस मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद पति हाजी मोहम्मद शकील और मुशील खान समेत 17 लोगों को नामजद करते हुए सैकड़ों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा, यहां रोडवेज की तरफ से भी भीड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हिंसा भड़काने के मामले में मेरठ में भी कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यहां मेरठ में खैरनगर पार्षद नगर समेत 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शामली में भी पुलिस ने कार्रवाई की है। शांतिभंग के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को हिरासत में लिया है और 9 लोग गिरफ्तार भी हुए हैं।
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के करीब 34 नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं। यहां पुलिस से समाजवादी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई थी। उधर, बस्ती में प्रदर्शन कर रहे समाजवादी पार्टी नेताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने प्रदर्शन पर अड़े समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर, देवरिया में करीब 400 आंदोलनकारी हिरासत में लिए गए। मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन के चलते शहर की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। नगर पुलिस अधीक्षक ने करीब 150 सपाइयों को गिरफ्तार कर डीएवी डिग्री कॉलेज में बंद किया। वाराणसी में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई। बनारस में पुलिस ने लाठीचार्ज करने के साथ ही 69 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 

Related Posts