YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, सर्द हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, सर्द हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से ठिठुरा उत्तर भारत, सर्द हवाओं और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किल
पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फवारी की वजह से पहाडी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक में भीषण सर्दी पड़ रही है। सर्द हवाओं और कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुई है। जम्मू-कश्मीर से लेकर दिल्ली तक ठंड का प्रकोप जारी है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान से जम्मू-कश्मीर के पास आ गया है। माना जा रहा है कि अब यह हिमालयी भागों तक पहुंच सकता है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद कर दिया गया है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) क़े पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। उप-हिमालई पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, और जम्मू-कश्मीर में कुछ अलग-अलग स्थानों पर भी शुक्रवार को कड़ाके की ठंड पड़ी है। 
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, दक्षिण असम और मेघालय, त्रिपुरा, बिहार और उप-हिमालई पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से पर्वतीय राज्यों में एक दिन बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी रहेगा। मौसम एजेंसी स्काईमैट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख और हिमाचल में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसी के साथ निचली पहाड़ी इलाकों जैसे नैनीताल, मसूरी और उससे आसपास के क्षेत्रों बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद मौसम बेहद ठंड़ा है। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर हिस्सों में तापमान काफी नीचले स्तर पर पहुंच गया है। धर्मशाला में तापमान 2.1 डिग्री दर्ज किया गया है। 
खराब मौसम के कारण शुक्रवार शाम 7 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, टेकऑफ़ और लैंडिंग जारी है, कुछ उड़ानें क्रू ऑपरेशनल सीमाओं के कारण प्रभावित होती हैं। साथ ही यह अपील की गई है कि यात्रियों को संबंधित एयरलाइंस से अपनी फ्लाइट से जुड़ी जानकारी प्राप्त करे। 

Related Posts