YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सीएए प्रदर्शन: गृहमंत्री शाह के घर के बाहर शर्मिष्ठा मुखर्जी व अन्य कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

सीएए प्रदर्शन: गृहमंत्री शाह के घर के बाहर शर्मिष्ठा मुखर्जी व अन्य कांग्रेसी हिरासत में लिए गए

   सीएए प्रदर्शन: गृहमंत्री शाह के घर के बाहर शर्मिष्ठा मुखर्जी व अन्य कांग्रेसी हिरासत में लिए गए 
 नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली में शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह के आवास के पास दिल्ली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस की प्रमुख शर्मिष्ठा मुखर्जी को संगठन के कुछ अन्य सदस्यों के साथ हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने बताया कि दिल्ली महिला कांग्रेस की करीब 50 अन्य सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया और मंदिर मार्ग पुलिस थाना ले जाया गया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्होंने शाह के आवास के पास प्रदर्शन मार्च के दौरान शर्मिष्ठा और संगठन के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में लिया गया है।

Related Posts