YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार सुबह

 तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार सुबह

तापमान में 3 डिग्री की गिरावट, सीजन की सबसे ठंडी रही बृहस्पतिवार सुबह  

   इस मौसम में दिल्ली की बृहस्पतिवार सुबह सबसे सर्द रही है। तड़के का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, दिन के तापमान में भी बुधवार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी तापमान कमोवेश स्थिर रहेगा। वहीं, 21 दिसंबर को हल्की बारिश होने का अंदेशा है। बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली में इस मौसम की सबसे ज्यादा ठंड पड़ी। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे 5.2 पर पहुंच गया। इससे पहले बुधवार का तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7 डिग्री सेल्सियस पर रिकार्ड किया गया था। वहीं, दिल्ली पहुंच रही हवाओं की दिशा पश्चिमी हिमालय की तरफ से रही। इससे दिन के तापमान में बुधवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मंगलवार को यह 12.2 डिग्री सेल्सियस पर चला गया था। सुबह के कोहरे से एक बार फिर वातावरण के निचले स्तर पर बादल छाया रहा। इससे दिन में धूप नहीं निकल सकी। इसका असर दिन के तापमान पर पड़ा। तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह इस मौसम में दूसरी बार सबसे निचले स्तर पर चला गया है।

Related Posts