YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

सीएए विरोध: जामा मस्जिद पर नमाज़ के बाद प्रदर्शन, गाड़ियों में हुई आगजनी 

सीएए विरोध: जामा मस्जिद पर नमाज़ के बाद प्रदर्शन, गाड़ियों में हुई आगजनी 

सीएए विरोध: जामा मस्जिद पर नमाज़ के बाद प्रदर्शन, गाड़ियों में हुई आगजनी 
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ शुक्रवार को जामा मस्जिद के पास सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। शाम होते तक लोगो ने पीछे हटने का नाम नहीं लिया और पुलिस पर पत्थर फेके, साथ ही लोगो ने सड़क पर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि लोगो को हटाने के लिए पुलिस को पानी का इस्तेमाल करना पड़ा है। गाड़ियों में लगी आग को बुझा दिया गया है। इस प्रदर्शन में भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद भी शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने आजाद को इसकी अनुमति नहीं दी थी। हाथों में तिरंगा और बैनर पकड़े प्रदर्शनकारियों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ नारेबाजी की। बैनरों पर ‘संविधान बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे। लोग जामा मस्जिद के गेट नंबर एक पर जमा हुए और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए तथा ‘सारे जहां से अच्छा’ गीत गाया। इन लोगों पर ड्रोन विमानों से नजर रखी गई। प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों के हाथों में भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और भगत सिंह की तस्वीरें भी थीं।
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुए बड़े प्रदर्शनों के बाद आज यह प्रदर्शन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद भीम आर्मी के नेतृत्व हुआ। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों और निषेधज्ञा के बावजूद गुरुवार को हजारों की संख्या में छात्रों, कार्यकर्ताओं और विपक्ष के नेताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया था। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी दिल्ली में समाज के सभी तबके के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन कर रहे हैं।
 

Related Posts