YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

हैकिंग को लेकर कांग्रेस, भाजपा पर तंज

हैकिंग को लेकर कांग्रेस, भाजपा पर तंज

एसहैकिंग का शिकार भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तंज कसा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को अगर कुछ मदद चाहिए तो वे कर सकते हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई थी। हैकर ने साइट पर पीएम मोदी को लेकर अभद्र शब्दों का भी इस्तेमाल किया। हालांकि, हैकिंग किसने की इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। 
हैकिंग के बाद से भाजपा की वेबसाइट खुल नहीं रही। साइट पर एक संदेश चस्पा है, जिसपर लिखा है कि जल्द वापसी होगी। कांग्रेस ने लिखा, 'सुप्रभात भारतीय जनता पार्टी, हमें अहसास की लंबे वक्त से आपकी साइट डाउन है, अगर आपको किसी मदद की जरूरत हो तो हमें खुशी मिलेगी।' 
एक तरफ कांग्रेस, भाजपा पर तंज कस रही थी तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी मौके को लपक लिया। पार्टी ने आधिकारिक हैंडल से एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा पर दिल्ली में सांठगांठ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने लिखा था कि भाजपा को मदद चाहिए तो उन्हें खुशी होगी। वहीं, इस पर आम आदमी पार्टी ने लिखा, 'जैसे आपने दिल्ली में मदद की है! इस चुनाव में जहां-जहां भाजपा कमजोर है, कांग्रेस इसे उभरने में मदद करेगी। जैसा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस भाजपा को मदद कर रही है।' 
बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की ख़बरें आ रही थीं। लेकिन मंगलवार को राहुल गांधी के साथ हुई पार्टी नेताओं की बैठक में गठबंधन को नकार दिया गया। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस-भाजपा में गुप्त समझौता हो गया है ताकि आम आदमी पार्टी को हराया जा सके। 

Related Posts