YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

अभिनेता फरहान अख्तर के खिलाफ केस दर्ज

अभिनेता फरहान अख्तर के खिलाफ केस दर्ज

भिनेता फरहान अख्तर के खिलाफ केस दर्ज
   नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए गए ट्वीट की वजह से हिंदू संगठन ने फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल फरहान ने सीएए को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक ग्राफिक भी शेयर किया। इस ग्राफिक में भारत का नक्शा गलत बताया गया था। जानकारी होने पर फरहान अख्तर ने इसको लेकर माफी मांग ली। संगठन ने अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, फरहान अख्तर ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से देशद्रोही ट्वीट किया, जिससे डर और अराजकता फैल गई। अख्तर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। कई बार वह बयानों के चलते लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट के शब्दों के साथ खड़े रहने की भी बात कही।

Related Posts