YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर और सलमान के साथ शेयर की तस्वीर

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर और सलमान के साथ शेयर की तस्वीर

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर और सलमान के साथ शेयर की तस्वीर
  सलमान खान के भाई और ऐक्टर सोहेल खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। बता दें ‎कि सोहेल खान ने अपने मुंबई में घर पर जन्मदिन की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में उनके परिवार के सदस्य के साथ फिल्म इंड  स्ट्री के करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। बता दें ‎कि इसमें नेहा धूपिया, अंगद बेदी, हिमेश रेशमिया, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, सनी लियोनी, डेनियल बेवर, कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर सहित कुछ खास लोग सोहेल खान की जन्मदिन पार्टी का हिस्सा बने। वहीं सोहेल खान की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचे कमीडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। ‎जिसमें वह सलमान खान और सुनील ग्रोवर के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें ‎कि सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'दबंग 3' की को-स्टार सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर के साथ सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। बता दें ‎कि हाल ही में सुनील ग्रोवर सलमान खान के रिऐलिटी शो में पहुंचे थे। वहीं, कपिल शर्मा अपने चैट शो की शूटिंग में बिजी हैं। 

Related Posts