YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

रजिस्ट्री पर फिर धोखा : सीएम केजरीवाल

रजिस्ट्री पर फिर धोखा : सीएम केजरीवाल

रजिस्ट्री पर फिर धोखा : सीएम केजरीवाल 
 दिल्ली के रामलीला मैदान में कच्ची कॉलोनियों को लेकर भाजपा की धन्यवाद रैली को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने धोखा बताया। उन्होंने भाजपा से पूछा है कि रजिस्ट्री का क्या हुआ। सीएम केजरीवाल ने कहा कि उम्मीद थी रैली के साथ ही रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भी कांग्रेस की तरह सिर्फ झूठे वादे कर रही है। कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री शुरू नहीं कर रही है। रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पूछा रजिस्ट्री का क्या हुआ। कच्ची कॉलोनियों के साथ फिर धोखा हुआ है। लोगों को उम्मीद थी कि आज रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी। पहले कांग्रेस झूठे वादे करती थी, अब भाजपा ने भी वही किया। लेकिन आप चिंता मत करना, हमने कच्ची कॉलोनियों में विकास के सभी काम करवाएं है, अब रजिस्ट्री भी करवा के देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली भाजपा के नेताओं ने भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डेढ़ घंटे का भाषण दिया, मगर जिस अनधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर रैली बुलाई गई थी और कहा गया था कि लोगों की रजिस्ट्री कराई जाएगी, उसपर कोई बात नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रैली से पहले कहा गया था कि करीब 100 लोगों को रजिस्ट्री दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

Related Posts