YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

लगे रहो केजरीवाल नारे के साथ 272 वार्ड में पदयात्रा

लगे रहो केजरीवाल नारे के साथ 272 वार्ड में पदयात्रा

लगे रहो केजरीवाल नारे के साथ 272 वार्ड में पदयात्रा   
  अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल नारे के साथ आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 70 विधानसभाओं के 272 वार्ड में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में खुद स्थानीय विधायक, पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। पदयात्रा के दौरान घर-घर जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां बताईं। बीते शुक्रवार को पार्टी ने 2020 विधानसभा चुनाव के लिए ही यह नारा दिया था। उसके बाद से ही विधानसभाओं में इस नारे के साथ पदयात्रा निकाली जा रही थी। खुद मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली सरकार के भी मंत्री अपने-अपने इलाके में पदयात्रा निकाल रहे थे। विधायक व पार्षद भी इन पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों से संवाद भी किया। पार्टी नेताओं का कहना है कि पदयात्रा के दौरान लोगों का समर्थन मिला है।

Related Posts