YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

चुनावी रुझानों में हुआ साफ, झारखंड में आ नहीं रहेगा भाजपा का राज

चुनावी रुझानों में हुआ साफ, झारखंड में आ नहीं रहेगा भाजपा का राज

 चुनावी रुझानों में हुआ साफ, झारखंड में आ नहीं रहेगा भाजपा का राज
    झारखंड में विधानसभा चुनाव नतीजों की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है। नतीजों में यहां साफ नजर आ रहा हैं, कि भाजपा के हाथों से एक ओर राज्य निकल चुका है। नतीजों से साफ हो रहा हैं कि रघुवर दास का मुख्यमंत्री पद पर सफर खत्म हो रहा है। कांग्रेस और जेएमएम का गठबंधन अभी तक के रुझानों में अपने दम पर बहुमत पा रहा है, यानी झारखंड में बीजेपी का 65 पार का नारा पूरी तरह फेल हो गया है।
अभी तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस, जेएमएम और राजद का गठबंधन 41 तक पहुंच गया है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 42 का आंकड़ा होना चाहिए। पिछले चुनाव से इस चुनाव में इस गठबंधन को 16 सीटों का फायदा हुआ है। 
हेमंत सोरेन का मुख्यमंत्री बनना तय?
चुनावी हार के साथ ही रघुवर दास का मुख्यमंत्री पद से हटना तय माना जा रहा है,वहीं राज्य में अब कांग्रेस-जेएमएम की सरकार बनने जा रही है। दोनों पार्टियों ने हेमंत सोरेन के चेहरे को सामने रखकर चुनाव लड़ा यानी अगर सरकार बनती है,तब हेमंत सोरेन ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनाना तय माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी हेमंत सोरेन के साथ साझा रैलियों को संबोधित किया था।
फेल हो गया बीजेपी का 65 पार का नारा?
हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह भारतीय जनता पार्टी यहां पर अपने दम पर बहुमत पाने में नाकाम रही। झारखंड में बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है और सरकार हाथ से चली गई है। बीजेपी की ओर से चुनाव प्रचार में अबकी बार 65 पार का नारा दिया गया था जो पूरी तरह से फेल हो गया है। बीजेपी ने पीएम मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गजों को मैदान में उतार जीत पाने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह फेल साबित हुई।

Related Posts