YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

स्कूली बच्चों ने ली महिलाओं का सम्मान करने की शपथ: केजरीवाल

 स्कूली बच्चों ने ली महिलाओं का सम्मान करने की शपथ: केजरीवाल

स्कूली बच्चों ने ली महिलाओं का सम्मान करने की शपथ: केजरीवाल
 दिल्ली के निजी एवं सरकारी स्कूलों में करीब 22 लाख विद्यार्थियों को महिलाओं का सम्मान करने और उनकी गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की शपथ दिलाई गई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, आज 22 लाख विद्यार्थियों के साथ महिला सुरक्षा के लिए एक अभियान शुरू किया गया। 
सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन समाज की विचारधारा को बदलने की जरूरत है। हमें दिल्ली को ऐसी जगह बनाना होगा जहां महिलाएं रात में बाहर निकलने से डरे नहीं। उन्होंने कहा, लड़कों ने शपथ ली कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे और उनके साथ गलत व्यवहार नहीं करेंगे। लड़कियां भी अपने घर पर अपने भाइयों को यही शपथ दिलवाएंगी और महिलाओं के साथ सही ढंग से नहीं पेश आने पर उनके साथ रिश्ता तोड़ने की चेतावनी देंगी। 

Related Posts