YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार व अहंकार को नकारा, हेमंत की अगुवाई में जल्द बनेगी सरकार : कांग्रेस

 जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार व अहंकार को नकारा, हेमंत की अगुवाई में जल्द बनेगी सरकार : कांग्रेस

जनता ने भाजपा के भ्रष्टाचार व अहंकार को नकारा, हेमंत की अगुवाई में जल्द बनेगी सरकार : कांग्रेस
   झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन के बढ़त की ओर बढ़ने के बाद कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि झारखंड में जल्दी ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा, हमने लोगों के जीवन को छूने वाले मुद्दे उठाते हुए चुनाव लड़ा। यही वजह है कि हमें राज्य में सरकार बनाने का जनादेश मिला। 
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने असल मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश की, लेकिन लोग उनके साथ नहीं गए। सिंह ने कहा हमने पहले ही घोषणा की है कि सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे। झारखंड के लिए कांग्रेस के समन्वयक अजय शर्मा ने कहा कि यह भाजपा के भ्रष्टाचार और अहंकार की हार है। उन्होंने कहा भाजपा ने उन भ्रष्ट उम्मीदवारों को टिकट दिया जिन्हें लोगों ने नकार दिया। कांग्रेस ने लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रखा और आम आदमी की वह समस्याएं उठाई जिन्हें भाजपा हल करने में नाकाम रही। 

Related Posts