YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

कोर्ट ने खारिज की 15 प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका

कोर्ट ने खारिज की 15 प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका

कोर्ट ने खारिज की 15 प्रदर्शनकारियों की जमानत याचिका 
    दिल्ली के दरियागंज में हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट में सोमवार को पेश किया गया। कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दरियागंज में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
दिल्ली पुलिस ने कुल 15 आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस की ओर से इस हिंसा में कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि अगर इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते। इस प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर उपद्रव हुआ, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को क्षति पहुंचाई गई। 

Related Posts