YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

छह साल तक डेट किया था रणवीर-दीपिका ने  -काम और कमाई में आगे थी दीपिका 

छह साल तक डेट किया था रणवीर-दीपिका ने  -काम और कमाई में आगे थी दीपिका 

छह साल तक डेट किया था रणवीर-दीपिका ने 
-काम और कमाई में आगे थी दीपिका 

 बालीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी करने से पहले 6 साल तक डेट किया था। इस बात को सभी लोग जानते हैं। रिश्तों के शुरुआत में पॉप्युलैरिटी, काम और कमाई के मामले में दीपिका रणवीर से काफी आगे थीं। दीपिका ने हाल ही में दिल की बात शेयर की।  जयपुर में हुए एक इवेंट में उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने रणवीर से शादी का फैसला इसलिए लिया क्योंकि वह उन्हें सपॉर्ट करने के साथ ही उनके काम का सम्मान करते हैं। दीपिका ने बताया कि आज रणवीर की जो सक्सेस है और वह जो कमाई करते हैं वह 7 साल पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है। उस समय दीपिका के पास न सिर्फ रणवीर से ज्यादा काम था बल्कि वह पैसे भी ज्यादा कमाती थीं।  ऐक्ट्रेस ने बताया कि कई बार ऐसा होता था कि वह इतनी बिजी हो जाती थीं कि वह घर तक नहीं आ पाती थीं। लेकिन कुछ भी उनके और रणवीर के रिश्ते के बीच में नहीं आ सका। इस बात ने उन्हें अलग अनुभव करवाया और उन्होंने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। 

Related Posts