YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

नेशन

मोदी के नेतृत्व में देश में हुआ भारी बदलाव : राम माधव

मोदी के नेतृत्व में देश में हुआ भारी बदलाव : राम माधव

भाजपा महासचिव राम माधव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा सरकार के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है। देश में हुए भारी बदलाव इस बात का गवाह है। पहले पाकिस्तानी आतंकी यहां आकर बम धमाके कर निर्दोषों को मारते थे, लेकिन अब भारत उनके घरों में घुसकर उनकी हत्या करता है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा राम माधव ने कहा मोदी के हाथों में देश सर्वाधिक सुरक्षित है। उन्होंने पूर्व से अलग हटकर भ्रष्टाचार रहित भारत की दिशा में बढ़ने का श्रेय भी मोदी को दिया। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पुलवामा आतंकवादी हमले को ‘दुर्घटना’ बताने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, दिग्विजय को लगता है कि यदि वह आतंकवादियों के पक्ष में बोलेंगे तो भारत के मुसलमान खुश होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुसलमानों की देशभक्ति पर शंका है। उमा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को देशभक्ति सीखनी है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाया करें।

Related Posts