YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

दिल्ली का पहला गारबेज कैफे, जहां 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा भर पेट खाना

दिल्ली का पहला गारबेज कैफे, जहां 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा भर पेट खाना

दिल्ली का पहला गारबेज कैफे, जहां 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मिलेगा भर पेट खाना
 नई दिल्ली के नजफगढ़ जोन में रहते हैं और आपके घर में या आसपास प्लास्टिक का कचरा भी है तो आप इस कचरे के बदले में बेहतर ब्रेकफास्ट और लंच कर सकते हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत नजफगढ़ जोन में ऐसी अनोखी मुहिम शुरू की है कि एक किलो प्लास्टिक कचरे के बदले लंच व डिनर और ढ़ाई सौ ग्राम प्लास्टिक कचरे के बदले ब्रेकफास्ट की सुविधा शुरू की है। नजफगढ़ जोन में इस योजना के तहत द्वारका के वर्धमान मॉल के एक रेस्टोरेंट में गारबेज कैफे की शुरूआत की है। इस कैफै पर लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी, लेकिन यहां पर खाना खाने के लिए लोगों के प्लास्टिक का कचरा बदले में देना होगा। इस योजना के तहत जो लोग पानी की सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक कैन, कोल्ड ड्रिंक और प्लास्टिक का अन्य कचरा लेकर आएंगे, उनकी यहां विशेष मेहमान नवाजी होगी। दिल्ली में इस तरह का यह पहला गारबेज कैफे है, जिसपर प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन दिया जाएगा। साथ ही इलाकों को प्लास्टिक का कचरा बीनने वाले लोगों के लिए भी यहां पर प्लास्टिक कचरे के बदले में भोजना की व्यवस्था है। 
निगम का कहना है कि किसी भी तरह का 1 किलो प्लास्टिक कचरा लेकर आने वाले लोगों को एक समय का लंच या डिनर दिया जाएगा। साथ ही अगर कोई 250 ग्राम प्लास्टिक कचरा लेकर आएगा तो वह यहां नाश्ता कर सकता है। यहां सुबह, दोपहर और रात्रि तीनों समय लोगों के लिए यह गारबेज कैफे खुलेगा। दिल्ली को प्लास्टिक के प्रदूषण से मुक्त बनाने के लिए यह पहल की है। 
एसडीएमसी की कोशिश है कि ऐसे प्रयासों के जरिए इलाकों से प्लास्टिक के कचरे का एकत्रित करके उसका निस्तारण किया जा सकेगा। इतना ही नहीं दिल्ली के अन्य इलाकों में भी इस योजना को लागू करके लोगों को गारबेज कैफे की सुविधा दी जा सकती है। हालांकि नजफगढ़ जोन के अन्य वार्डों में यह योजना जल्द ही लागू हो सकती है। गारबेज कैफे का उद्देश्य लोगों को प्लास्टिक कचरे के निष्पादन के बारे में जागरूक करना है।

Related Posts