YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी

हल्की बारिश से ठंड बढ़ी, बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी
   राज्यभर में मौसम बदलने और छिटपुट बारिष से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया आज भी आसमान बादलों से ढंका रहेगा। उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर से आसमान से बादल छटने लगेंगे और तापमान में गिरावट आएगी। इससे पूरे राज्य में कनकनी बढ़ेगी। 
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड पर पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसी वजह से मौसम बदल रहा है। इधर, झारखंड में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को सूर्य ग्रहण देखने में काफी परेशानी हुई। हालांकि बादलों की लुका छिपी में कभी-कभार लोगों को सूर्य ग्रहण नजर भी आया। 
राजधानी में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। देर रात 10 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो गुरुवार सुबह तक जारी रही। बारिश होने से ठंड बढ़ी है। मौसम केंद्र के अनुसार, गुरुवार को भी दिनभर बादल छाए रहेंगे। बारिश होने के भी आसार हैं। खासकर रांची, बोकारो सहित दक्षिणी हिस्से में एक-दो जगहों पर बारिश हो सकती है। वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। 

Related Posts