YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल नार्थ

शाह का आरोप, विपक्ष कर रहा देश में भड़काने की राजनीति 

शाह का आरोप, विपक्ष कर रहा देश में भड़काने की राजनीति 

शाह का आरोप, विपक्ष कर रहा देश में भड़काने की राजनीति 
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को ईस्ट दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गृहमंत्री अमित शाह ने केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला किया। शाह ने विपक्षी दलों पर भड़काने और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से काम हो रहा है। चुनावी मौसम में कांग्रेस की घेराबंदी कर शाह ने सिख दंगों का मुद्दा उठाकर मौजूदा दिल्ली सरकार पर उपद्रवियों का साथ देने का भी आरोप लगाया। 
कांग्रेस को दिलाई सिख दंगों की याद 
केंद्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला कर सिख दंगों के दोषियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा,सिख दंगों के बाद इतने वर्षों तक कांग्रेस की सरकार में पीड़ितों को कभी न्याय नहीं मिला। मोदी सरकार ने आते ही तुरंत एसआईटी बनाई, आज दंगे करने वाले जेल के अंदर हैं। पूरा देश इस निर्मम हत्याकांड को नहीं भूल सकता, हजारों सिख भाइयों का कत्ल कर दिया गया।। कांग्रेस की सरकार इस बात के लिए मशहूर थी कि 5 साल एक सरकार कोई योजना बनाती थी, दूसरे 5 साल में दूसरी सरकार उसके लिए बजट मंजूर करती थी, तीसरे 5 साल में उसका भूमि पूजन करती थी और अगले 5 साल में कांग्रेस सरकार उस भूल जाती थी।
केजरीवाल दूसरों के काम पर लगा रहे अपना मुहर 
इस मौके पर अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए शाह ने कहा,'दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल नई-नई चीजें करते रहते हैं। उन्होंने एक नई शुरुआत की है, सोचना भी क्यों? बजट भी क्यों देना? भूमि पूजन भी क्यों करना? उद्घाटन भी क्यों करना? किसी का करा कराया है बस उसपर अपने नाम का ठप्पा लगा देना। मैं आज आपको सबसे बड़ा रोड़ा क्या है, बताना चाहता हूं। मोदी जी, हरदीप जी तेज गति से काम करना चाहते हैं, मगर ये केजरीवाल सरकार एक बहुत बड़ा रोड़ा है। केजरीवाल सरकार हर विकास के काम में अड़ंगा लगाती है।' 
केजरीवाल सरकार को बस धरना देने आता है' 
शाह ने केजरीवाल सरकार पर हमला कर कहा,दिल्ली की 1731 अनधिकृत कॉलोनियों और इनके अंदर रहने वाले 40 लाख लोग,जिनकी तीन-चार पीढ़ियों से किसी सरकार ने चिंता नहीं की थी।मोदी सरकार ने तय किया कि सभी को अधिकृत करके मालिकाना हक 500 रुपये और 2 हजार में दे दिया जाए। करीब 60 महीने होने को आए हैं केजरीवाल को मुख्यमंत्री बने, आज से पहले ये सारे वादे पूरे क्यों नहीं किए। अभी भी ये वादे पूरे नहीं होने वाले हैं, सिर्फ विज्ञापन देकर लोगों को झांसा दे रहे हैं। इन्होंने जीवन में सिर्फ विरोध करने और धरना देने का काम किया है।'

Related Posts