YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

मुंद्रा पोर्ट पर खाली कंटेनर से मिले मिलिट्री ग्रेड लॉचिंग गियर

मुंद्रा पोर्ट पर खाली कंटेनर से मिले मिलिट्री ग्रेड लॉचिंग गियर

मुंद्रा पोर्ट पर खाली कंटेनर से मिले मिलिट्री ग्रेड लॉचिंग गियर
गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर एक खाली कंटेनर से दो मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर बरामद किए गए हैं| 11 हजार किलो वजनी इन मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर को रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस के लिए बुक कराया गया था| 
जानकानरी के मुताबिक कच्छ के मुंद्रा बंदरगाह पर 20 दिसंबर को जब खाली कंटेनरों की जांच की गई, तो एक कंटेनर के अंदर ये दोनों मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर बरामद किए गए| इस गियर का इस्तेमाल विमानवाहक पोत से लड़ाकू विमान को उड़ान भरने के दौरान होता है| जिस तरह से इन मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर के कंटेनर के अंदर मिलने से उससे सैन्य उपकरणों की तस्करी का शव जताया जा रहा है| सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस तरह के गियर दुनिया में केवल दो कंपनियां ही बनाती हैं| अमेरिका में स्थित बोइंग और यूरोप की एयरबस कंपनी में ही मिलिट्री ग्रेड लॉन्चिंग गियर को बनाया जाता है| हालांकि, गुजरात के बंदरगाह में जो गियर बरामद हुए हैं वह अमेरिका में बनाए गए हैं| सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन दोनों लॉन्चिंग गियर को न्यूयॉर्क बंदरगाह से 8 नवंबर को भेजा गया था| अमेरिका की डीएचएल ग्लोबल फॉरवर्डिंग कंपनी ने इन्हें रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेस के लिए भेजे जाने की जानकारी दी गई थी| अधिकारियों के मुताबिक ये उपकरण भारत कैसे पहुंच गए इसकी जांच की जा रही है| इन दोनों लॉन्चिंग गियर को क्योटो एक्सप्रेस नामके जहाज लेकर आ रहे थे| ये जहाज मुद्रा बंदरगाह कैसे पहुंचा और वहां पर खाली लेबल लगे कंटेनरों में क्यों रखा गया इसकी जांच की जा रही है| अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में यह सैन्य उपकरणों की तस्करी का मामला लग रहा है|

Related Posts