YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

अब दशक के सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल हुए विराट 

अब दशक के सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल हुए विराट 

अब दशक के सर्वश्रेष्ठ विजडन क्रिकेटरों में शामिल हुए विराट 
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को अब प्रतिष्टिठित विजडन के पांच सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शामिल किया गया है। इस सूची में विराट के अलावा दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन और एबी डि विलियर्स, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और महिला क्रिकेटर एलिस पैरी शामिल हैं। इससे पहले उन्हें विजडन की दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का कप्तान बनाया था। 
भारतीय कप्तान ने पिछले दस साल में किसी भी अन्य बल्लेबाज से अधिक रन बनाए और वह इस दशक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे है। इसी कारण विराट को विजडन की दशक की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। 
विजडन ने लिखा है कि विराट बेहद प्रतिभाशाली है। इंग्लैंड के खिलाफ 2014 के दौरे के बाद से ही बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में कोलकाता टेस्ट तक उन्होंने प्रत्येक पारी में 63 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें 21 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
इसके साथ ही विजडन का कहना है कि विराट ने खेल के तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में कम से कम 50 की औसत से रन बनाये हैं और वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। विजडन के अनुसार महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर के संन्यास और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बाद विश्व में कोई भी अन्य क्रिकेटर ऐसा नहीं है जो विराट की तरह खेलता हो। भारतीय कप्तान ने पिछले एक दशक में टेस्ट क्रिकेट में 27 शतकों की सहायता से 7,202 रन बनाए। विराट आईसीसी रैंकिंग में भी नंबर एक खिलाड़ी के स्थान पर बरकरार हैं। वह भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान भी बन गये हैं। 

Related Posts