YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

ईसाई संगठनों ने रवीना, फराह व भारती सिंह के खिलाफ ‎किया केस दर्ज

 ईसाई संगठनों ने रवीना, फराह व भारती सिंह के खिलाफ ‎किया केस दर्ज

ईसाई संगठनों ने रवीना, फराह व भारती सिंह के खिलाफ ‎किया केस दर्ज
 बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन, कॉमेडियन भारती सिंह और फिल्म निर्माता व निर्देशक फराह खान के खिलाफ पंजाब पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। बता दें ‎कि यह एफआइआर ईसाई संगठनों की शिकायत पर दर्ज की गई है। ‎जिसमें उनके खिलाफ एक टीवी शो के दौरान ईसाइयों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। ईसाई संगठनों ने कहा ‎कि तीनों ने कुछ दिन पहले एक चैनल पर ईसाई समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहे थे। एसएसपी विक्रम दुग्गल ने बताया कि फराह खान एक टीवी चैनल पर एक शो की एंकर है। इस टीवी शो के दौरान तीनों ने बाइबल के एक शब्‍द को लेकर आपत्तिजनक बातें की। ईसाई संगठनों ने कहा कि शो को होस्‍ट कर रही फराह खान ने कॉमेडियन भारती और रवीना को एक अंग्रेजी शब्‍द लिखने को कहा। दोनों ने ब्‍लैकबोर्ड पर इस शब्‍द की स्पेलिंग लिखा। यह शब्‍द पवित्र बाइबल से लिया गया था। रवीना टंडन ने शब्‍द की स्‍पेलिंग सही लिखी, लेकिन भारती ने गलत स्‍पेलिंग लिखी। भारती सिंह इस शब्‍द का मतलब नहीं जानती थीं। उन्होंने इसका मतलब बताते हुए मजाक उड़ाया। इसके बाद रवीना और फराह भी उनके इस मजाक में शामिल हो गई। ‎जिस पर ईसाई संगठनों का कहना है कि फराह खान, रवीना टंडन और भारती सिंह ने इस तरह पवित्र बाइबल के शब्‍द का मजाक बनाकर ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts