YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

संजय राउत का भाजपा पर तंज, अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता

संजय राउत का भाजपा पर तंज, अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता

संजय राउत का भाजपा पर तंज, अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना के अलग होने के बाद दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा पर निशाना साधकर कहा कि अभिमान लोगों को अक्सर सर्वनाश की राह पर ले जाता है। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में प्रदर्शनों को लेकर भाजपा के सख्त रुख की पृष्ठभूमि में राउत ने कहा। उन्होंने ट्वीट किया,तूफान में कश्तियां और धमंड में हस्तियां अक्सर डूब जाती हैं। 
दरअसल राज्य में मुख्यमंत्री पद पर साझेदारी के मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना की राहें अलग हो गईं थी।इसके बाद महाराष्ट्र भाजपा का नेतृत्व शिवसेना और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लगातार निशाना बना रहा है। इसका जवाब राउत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए दे रहे हैं। सोमवार को राउत ने अमेरिकी नेता मार्टिन लूथर किंग के शब्दों को उद्धृत करते हुए भाजपा पर हमला किया था। 
उन्होंने लिखा था,जहां सियासत धार्मिक मसलों को शांत करे वह देश महान होता है, लेकिन जहां सियासत खुद धार्मिक मसलों को पैदा करे,तब समझो कि देश को गलत लोग चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से बुधवार को कहा था कि उन्हें खुद से यह सवाल करना चाहिए कि उन्होंने जो कुछ किया, क्या वह सही था?

Related Posts