YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, लखनऊ में पार्टी नेताओं से मिलेंगी प्रियंका

छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, लखनऊ में पार्टी नेताओं से मिलेंगी प्रियंका

 छत्तीसगढ़ पहुंचे राहुल गांधी, लखनऊ में पार्टी नेताओं से मिलेंगी प्रियंका
   कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। जबकि, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ के दो दिन के दौरे पर जाने वाली हैं। वह लखनऊ में दो दिन तक प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी।
राहुल गांधी रायपुर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। दूसरी ओर प्रियंका गांधी पार्टी नेताओं से मुलाकात के अलावा हाल ही में नए नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। 

Related Posts