YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

महाराष्ट्र में बा‎रिश और तुर्की से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध से बढेंगी कीमतें

 महाराष्ट्र में बा‎रिश और तुर्की से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध से बढेंगी कीमतें

महाराष्ट्र में बा‎रिश और तुर्की से प्याज निर्यात पर प्रतिबंध से बढेंगी कीमतें 
   प्याज की खुदरा कीमत महाराष्ट्र में बारिश से अगले दिनों में और बढ़ सकती है। प्याज पिछले चार महीने से लगभग 100 रुपए किलो के आसपास चल  रहा है। विदेशी प्याज की आवक बढ़ने से दाम कम होने की उम्मीद बंधी थी, लेकिन वह भी अब धूमिल होती दिख रही है, क्योंकि तुर्की ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। तुर्की दुनिया में प्याज का प्रमुख उत्पादक देश है। उधर देश के सबसे बड़े प्याज उत्पादक प्रदेश महाराष्ट्र में फिर बारिश होने से प्याज की आवक प्रभावित हो सकती है, जिससे कीमतें फिर मजबूत हो सकती हैं। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को प्याज का खुदरा दाम 100-140 रुपए किलो था। हालांकि केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्रालय की वेबसाइट पर दी गई कीमत सूची के अनुसार दिल्ली में प्याज का खुदरा दाम 107 रुपए किलो थी। देशभर में प्याज का खुदरा भाव 48-150 रुपए प्रति किलो था। दिल्ली की आजादपुर मंडी एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केटिंग कमेटी की रेट लिस्ट के अनुसार दिल्ली में प्याज का थोक भाव गुरुवार को 20-95 रुपए किलो था, जबकि आवक 1020.3 टन थी। आजादपुर मंडी में महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात के अलावा विदेशी प्याज की आवक थी, जिसमें सबसे महंगे भाव 62.50-95 रुपए किलो महाराष्ट्र से आने वाला प्याज बिका। आजादपुर मंडी के एक अ‎धिकारी के मुता‎बिक महाराष्ट्र में फिर बारिश हो जाने से किसान खेतों से प्याज नहीं निकाल पाएंगे, जिससे प्याज की आवक प्रभावित हो सकती है। एक अन्य कारोबारी ने बताया कि तुर्की द्वारा प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा देने से विदेशी प्याज की आवक घट जाने से आने वाले दिनों में दाम में और तेजी देखी जा सकती है।

Related Posts