YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने मनोज तिवारी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने मनोज तिवारी

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने मनोज तिवारी  
 दिल्ली भाजपा ने देर रात विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग 30 समितियों की घोषणा कर दी है। डॉ. हर्षवर्धन को घोषणापत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर गुरुवार देर रात तक चली बैठक में भाजपा ने चुनावों के लिए समिति तय की। 30 कमेटी बनाकर सभी नेताओं को इसमे शामिल करने का प्रयास किया गया है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक तरुण चुघ होंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और सांसद मीनाक्षी लेखी को भी समिति में रखा गया है। शाजिया इल्मी को मीडिया संपर्क में सह प्रमुख बनाया गया है। डा.हर्षवर्धन को घोषणापत्र समिति का संयोजक बनाया गया है। सरकार पर चार्जशीट लाने वाली समिति के मुखिया भी डॉ. हर्षवर्धन होंगे।

Related Posts