YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

वर्ल्ड स्पोर्ट्स

कनेरिया से कोई भेदभाव नहीं: मियादाद

 कनेरिया से कोई भेदभाव नहीं: मियादाद

 कनेरिया से कोई भेदभाव नहीं: मियादाद
 हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व कप्तान जावेद मियादाद का मानना है कि अगर पाकिस्तान का अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के साथ भेदभावपूर्ण रवैया होता तो दानिश कनेरिया देश के लिए नहीं खेल पाते। मियादाद ने यह टिप्पणी शोएब अख्तर के उस खुलासे के बाद की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया के साथ इसलिए भोजन नहीं करते थे क्योंकि वह हिंदू हैं। मियादाद ने कहा, पाकिस्तान ने उसे इतना कुछ दिया और वह 10 साल तक टेस्ट क्रिकेट खेला। अगर धर्म कोई मुद्दा होता तो क्या यह संभव हो पाता? पाकिस्तान क्रिकेट में हमने कभी धर्म को लेकर पक्षपातपूर्ण रवैया नहीं अपनाया। पाकिस्तान के प्रतिबंधित टेस्ट लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने शुक्रवार को कहा कि जब वह खेला करते थे तब कुछ खिलाड़ी थे, जो हिंदू होने के कारण उन्हें निशाना बनाते थे। लेकिन उन्होंने कभी धर्म बदलने की जरूरत या दबाव महसूस नहीं किया।

Related Posts