YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

बदरीनाथ में बीआरओ कैंप के निकट हिम-स्खलन, बाल-बाल बचे जवान

 बदरीनाथ में बीआरओ कैंप के निकट हिम-स्खलन, बाल-बाल बचे जवान

बदरीनाथ में बीआरओ कैंप के निकट हिम-स्खलन, बाल-बाल बचे जवान
   बदरीनाथ धाम में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप के पास हिम-स्खलन हुआ। हिम-स्खलन से कैंप में रह रहे श्रमिक और जवान बाल-बाल बच गए। चमोली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। 
चौहान के अनुसार घटना का पता एक वीडियो वायरल होने के बाद चला। उन्होंने बताया कि वीडियो में बदरीनाथ धाम में नर पर्वत से हिमस्खलन साफ नजर आ रहा है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि घटना 19 दिसंबर की है। 
बदरीनाथ धाम में माणा जाने वाली सड़क पर बीआरओ का कैंप है। इसी कैंप के पास बड़ी मात्रा में बर्फ के टुकड़े गिरे। गनीमत यह रही कि उस वक्त सभी जवान और श्रमिक अपने-अपने कैंप में थे। बर्फ गिरने की आवाज सुनकर कुछ श्रमिकों ने यह दृश्य अपने मोबाइल फोन में रिकार्ड कर लिया। 
दरअसल इन दिनों बदरीनाथ धाम में बर्फ की पांच फीट मोटी चादर पसरी है। आसपास की पहाड़ियों पर यह और भी ज्यादा है। देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के हिमनद विशेषज्ञ डॉ. डीपी डोभाल ने बताया कि इन दिनों उच्च हिमालय में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में हल्का सा तापमान बढ़ने पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में यह प्राकृतिक घटना होना आश्चर्य की बात नहीं है।

Related Posts