YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

 नाडा ने भारोत्तोलक सीमा पर प्रतिबंध लगाया 

 नाडा ने भारोत्तोलक सीमा पर प्रतिबंध लगाया 

 नाडा ने भारोत्तोलक सीमा पर प्रतिबंध लगाया 
महिला भारोत्तोलक सीमा पर डोपिंग मामले में दोषी पाये जाने के कारण चार साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने कहा कि 34वीं महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलक चैम्पियनशिप के दौरान एकत्रित किए गए सीमा के नमूनों में प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया है। 
नाडा के अनुसार, ‘चैम्पियनशिप के दौरान लिए गए नमूने में प्रतिबंधित पदार्थ पाये गये जो इस मुक्केबाज ने प्रदर्शन को सुधारने लिए थे। यह पूरी तरह से धोखाधड़ी और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी नियमों का उल्लघंन है।' इसके मुताबिक, ‘उनके नमूने में प्रतिबंधित हाइड्रोक्सी 4 मिथॉक्सी टेमोक्सीफेन, सलेक्टिव एस्ट्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मेटेनोलोन, एनाबोलिक स्टेराइड ओस्टारीन, सलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मोड्यूलर मौजूद थे।' वाडा की सूची में ये सभी प्रतिबंधित पदार्थ हैं। इस मामले में सुनवाई के बाद सीमा को नाडा के डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल ने चार साल के लिए निलंबित कर दिया है। सीमा ने 2017 राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था। सीमा पर प्रतिबंध साल के अंत में एक बड़ा झटका है। इससे टोक्यो ओलंपिक के भारतीय अभियान को भी झटका लगा है। 

Related Posts