YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

अनुराग बसु की फिल्म में नजर आयेंगे अभिषेक

अनुराग बसु की फिल्म में नजर आयेंगे अभिषेक

अनुराग बसु की फिल्म में नजर आयेंगे अभिषेक
निर्देशक अनुराग बसु की आगामी फिल्म 'लूडो में अभिषेक बच्चन , राजकुमार राव , सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और आशा नेगी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी। बसु, अभिषेक, और राजकुमार राव ने फिल्म का पोस्टर ट्वीट कर इसकी घोषणा की। उन्होंने लिखा, "चलिए हैशटैग लूडो खेलते हैं। सिनेमाघर में 24 अप्रैल 2020 को।" बसु की पिछली फिल्म 'जग्गा जासूस' थी, जो साल 2017 में आई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, और कटरीना कैफ थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी।
वहीं, बात करें अभिषेक बच्चन की तो 'लूडो' के अलावा वह अगले साल 2012 की थ्रिलर फिल्म 'कहानी' के लोकप्रिय काल्पनिक चरित्र बॉब बिश्वास की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बॉब बिश्वास फिल्म का मुख्य किरदार होगा। इस फिल्म की शूटिंग 2020 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। जबकि 'लूडो' से पहले राजकुमार की फिल्म 'शिमला मिर्ची' रिलीज होने वाली है। यह फिल्म अगले साल 3 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इस फिल्म में राजकुमार के हेमा मालिनी दिखाई देंगी। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह और शक्ति कपूर भी हैं। 

Related Posts