YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

फरवरी-मार्च में होगा हॉकी इंडिया का कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम

फरवरी-मार्च में होगा हॉकी इंडिया का कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम

फरवरी-मार्च में होगा हॉकी इंडिया का कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम
हॉकी इंडिया के कोच प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा सत्र फरवरी-मार्च 2020 में होगा। हॉकी इंडिया ने कहा कि यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) अकादमी के कार्यक्रम का अहम हिस्सा है और इसके तहत फरवरी 2020 में चार क्षेत्रों- दक्षिण, पश्चिम, उत्तर और पूर्व- में लेवल 'बेसिक' और लेवल 'एक' स्तर के कोचिंग कोर्स आयोजित होंगे, वहीं हॉकी इंडिया का लेवल 'दो' का कोचिंग कोर्स मार्च में होगा।
हॉकी इंडिया के इस कोच शिक्षा कार्यक्रम में प्रशिक्षण के साथ ही वेब सामग्री भी दी जाएगी। इसके बाद कोचों का आंकलन किया जाएगा, जिससे कोच को भविष्य के स्तर पर बढ़ने में सहायता मिलेगी।
कोच शिक्षा कार्यक्रम को सात भागों में बांटा गया है जिसमें हॉकी इंडिया लेवल बेसिक, हॉकी इंडिया लेवल एक, हॉकी इंडिया लेवल दो, एफआईएच लेवल एक, एफआईएच लेवल दो, एफआईएच लेवल तीन और एफआईएच हाई परफोर्मेंस स्तर है।

Related Posts