YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

सीएए को लेकर जनवरी में हो सकता है गुजरात विधानसभा का विशेष सत्र

सीएए को लेकर जनवरी में हो सकता है गुजरात विधानसभा का विशेष सत्र

सीएए को लेकर जनवरी में हो सकता है गुजरात विधानसभा का विशेष सत्र
 सिटीजन अमेन्डमेन्ट एक्ट (सीएए) को लेकर गुजरात सरकार जनवरी में विधानसभा का विशेष सत्र बुला सकती है| जिसमें सीएए  के समर्थन में प्रस्ताव पेश किया जा सकता है| प्रस्ताव पारित कराने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाना आवश्यक होने से इस दिशा में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के आदेश के मुताबिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है| विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की दरखास्त कैबिनेट की बैठक में की जाएगी| सरकार ने प्रस्ताव का ड्राफ्ट तैयार करने का संबंधित विभाग को आदेश दे दिया है| हांलाकि संक्षिप्त सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है| क्योंकि कांग्रेस सीएए का गुजरात समेत देशभर में विरोध कर रही है| केवल कांग्रेस ही नहीं अन्य राजनीतिक दल भी इसका विरोध कर रहे हैं| इस कानून को लेकर गुजरात समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन भी हुए हैं|

Related Posts