YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

ऋषभ केन्द्रीय अनुबंध में ए ग्रेड में शामिल धवन और भुवनेश्वर बाहर विराट, रोहित और बुमराह को शीर्ष ग्रेड

ऋषभ केन्द्रीय अनुबंध में ए ग्रेड में शामिल धवन और भुवनेश्वर बाहर  विराट, रोहित और बुमराह को शीर्ष ग्रेड

 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने खिलाड़ियों का नया केन्द्रीय अनुबंध जारी किया है। इसमें सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को शीर्ष ग्रेड से बाहर कर दिया है वहीं जबकि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को 'ए' ग्रेड में शामिल किया गया है। शीर्ष ग्रेड यानी ए+ में तीन खिलाड़ी हैं। इसमें कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। 'ए' ग्रेड में आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत को रखा गया है। इस ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। 
बी ग्रेड में 4 खिलाड़ी शामिल हैं। ओपनर केएल राहुल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और हार्दिक पंड्या को इस ग्रेड में रखा गया है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं। सी ग्रेड में 7 खिलाड़ियों को रखा गया है। इसमें केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, खलील अहमद और ऋद्धिमान साहा शामिल हैं। इन प्लेयर्स को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं।
हरमनप्री, स्मृति और पूनम को ए ग्रेड 
वहीं महिलाओं के वर्ग में ए ग्रेड में 4 खिलाड़ियों मिताली राज, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव को शामिल किया गया है। महिलाओं के ए ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये सालाना मिलते हैं। सी ग्रेड में 11 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें राधा यादव, डी. हेमलता, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णमुर्ति, मानसी जोशी, पूनम राउत, मोना मेशराम, अरुंधती रेड्डी, राजेश्वरी गायकवाड़, तान्या भाटिया, पूनम वस्त्राकर शामिल हैं। इन्हें 10 लाख सालाना मिलते हैं। 

Related Posts