YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

साउथ अफ्रीका में समंदर किनारे अपनी फिल्‍म का गाना गुनगुनाते दिखाई दिए अक्षय

साउथ अफ्रीका में समंदर किनारे अपनी फिल्‍म का गाना गुनगुनाते दिखाई दिए अक्षय

साउथ अफ्रीका में समंदर किनारे अपनी फिल्‍म का गाना गुनगुनाते दिखाई दिए अक्षय  
सन 2019 खत्‍म होने के कगार पर है और तमाम बॉलिवुड स्‍टार्स 2020 के वेलकम के लिए अपने-अपने फेवरिट डेस्टिनेशन्‍स पर पहुंच गए हैं। जहां अनुष्‍का शर्मा, विराट कोहली, वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्‍मा कपूर जैसे सेलेब्‍स स्विट्जरलैंड में छुट्टियां इंजॉय कर रहे हैं।  अनिल कपूर अपने परिवार के साथ इस खास मौके पर रोम पहुंचे है। वहीं, अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। अक्षय कुमार ने हाल ही में एक विडियो शेयर किया है। इंस्‍टाग्राम पर शेयर किए गए इस विडियो में वह फिल्‍म गुड न्‍यूज का गाना 'दिल न जानेया' गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अरिजीत सिंह का गाया हुआ यह गाना अक्षय को काफी पसंद है। यह गाना उनकी छुट्टियों के लिए एकदम पर्फेक्‍ट है। विडियो शेयर करते हुए एक्‍टर ने लिखा-क्‍या नजारा है और क्‍या गाना है! जैसा कि आप देख सकते हैं, गुड न्‍यूज का 'दिल न जानेया' लूप पर बज रहा है। विडियो में अक्षय काफी कंफर्टेबल अटायर में दिख रहे हैं। वह साउथ अफ्रीका की हवा को समंदर के किनारे इंजॉय करते दिख रहे हैं। 

Related Posts