YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

स्पोर्ट्स

महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता ने खेल से संन्यास लिया

महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता ने खेल से संन्यास लिया

महिला हॉकी खिलाड़ी सुनीता ने खेल से संन्यास लिया 
भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सुनीता लकड़ा ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। सुनीता पिछले काफी समय से घुटने की चोट से परेशान थीं। इसके कारण उन्हें अपने घुटने की फिर सर्जरी करानी है।  इसी कारण वह टोक्यो ओलंपिक के लिए भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पायीं थीं। सुनीता पिछले एशियाई खेलों की रजत विजेता भारतीय टीम में शामिल थीं। 
सुनीता ने कहा, ‘आज मेरे लिए बहुत भावुक दिन है क्योंकि मैंने अंतरराष्ट्रीय हाकी से संन्यास लेने का फैसला किया है।' सुनीता को 2008 में टीम में जगह मिली थी। 2018 की एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान वह भारतीय महिला टीम की कप्तान भी थीं। इस डिफेंडर ने भारत की ओर से 139 मैच खेले। वह 2014 के एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता टीम में भी शामिल थी। सुनीता को 2016 में रियो ओलंपिक में में भाग लेने वाली टीम में भी शामिल किया गया था। रियो में तीन दशक के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने भाग लिया था। 

Related Posts