YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में बढ़ा तापमान

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में बढ़ा तापमान

उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब में बढ़ा तापमान
    उत्‍तर भारत राज्यों के अधिकतर इलाकों में तापमान बढ़ गया है। बता दें ‎कि उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कई शहरों में तो पारा 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे में पारे में वृद्धि दर्ज की गई। वहीं दिल्ली-पालम का तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया, जबकि मौसम विभाग ने संभावना जताई गई है कि अगले 24 घंटे में यहां का न्यूनतम तापमान 3.2 हो सकता है। इसके अलावा दिल्ली-सफदरजंग का तापमान 5.8 दर्ज किया गया, जबकि अगले 24 घंटे में यहां का तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। मौसम विभाग ने तेज सतही हवा बहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान मौसम विभाग के एक अधिकारी ने दिल्ली के बारे में कहा ‎कि दिन में आमतौर बादल छाए रहेंगे तथा बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं दिन में शहर में तेज सतही हवा चलेगी। बताया गया ‎कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 6 डिग्री सेल्सियस और 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि शीतलहर में कमी हो रही है, ले‎किन हल्की वर्षा भी होने की संभावना है। पंजाब के अमृतसर का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया जबकि अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी तरह पटियाला का तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के आगरा और बरेली का तापमान क्रमश: 7.2 और 10 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अगले 24 घंटे में इन दोनों जगहों का तापमान 3.2 और 5.6 डिग्री रहने का अनुमान है। 

Related Posts