YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

रीजनल वेस्ट

 मुंबई से नवी मुंबई की दूरी ३० मिनट में - निजी कंपनियां चलाएंगी वॉटर टैक्सी

 मुंबई से नवी मुंबई की दूरी ३० मिनट में - निजी कंपनियां चलाएंगी वॉटर टैक्सी

 मुंबई से नवी मुंबई की दूरी ३० मिनट में
- निजी कंपनियां चलाएंगी वॉटर टैक्सी

 मुंबई से नवी मुंबई पहुंचने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है. अगर सब कुछ समय पर रहा तो वॉटर टैक्सी सेवा शुरू होने के बाद यह सफर करीब ३० मिनट में पूरा हो जाएगा. महानगर में शुरू होने वाली पहली वॉटर टैक्सी निजी कंपनियों चलाएंगी. दरअसल मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से महानगर के करीब के छह स्थानों के बीच वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है. इस साल जून महीने से डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (जेएनपीटी), नवी मुंबई एयरपोर्ट, नेरुल, बेलापुर, वाशी और कान्होजी आंग्रे के बीच वॉटर टैक्सी सेवा शुरू हो जाएगी. मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय भाटिया के अनुसार वॉटर टैक्सी सेवा शुरू करने के लिए छह निजी ऑपरेटरों का चयन किया गया है. भविष्य में अगर कोई और ऑपरेटर भी टैक्सी चलाने के लिए रुचि दिखाता है तो उसे भी अनुमति दी जाएगी. भाटिया के अनुसार इस मार्ग पर कितना किराया होगा, यह निजी कंपनियां तय करेंगी. किराए का कुछ हिस्सा पोर्ट ट्रस्ट को मिलेगा, जिसका इस्तेमाल पोर्ट के विकास के लिए किया जाएगा. गौरतलब हो कि मुंबई चारों ओर से समंदर से घिरा होने के बावजूद अब तक सागरीय मार्ग का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाया था. बीते कुछ सालों में मुंबई में तेजी से जल यातायात को बढ़ावा देने के लिए काम किया जा रहा है. इसके तहत मुंबई में इंटरनेशनल क्रूज टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. इस वर्ष टर्मिनल का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा.

Related Posts