YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

प्रभुदेवा के गाने पर नाच कर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

प्रभुदेवा के गाने पर नाच कर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

प्रभुदेवा के गाने पर नाच कर मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
   भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर ही अपने डांस वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' के गाने घुंघरू पर डांस किया और इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके धमाल मचा दिया था। अब मोनालिसा ने एक और वीडियो शेयर किया है, इसमें वह प्रभुदेवा के हिट गाने 'मुकाबला' पर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा की फिल्में हों या गाने सोशल मीडिया पर बहुत जल्दी लोकप्रियता हासिल कर लेते हैं। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरों के साथ-साथ उनके विडियो को भी काफी पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसको उनके फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। वीडियो में मोनालिसा आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के गाने 'मुकाबला मुकाबला' पर थिरकती नजर आ रही हैं। उनके डांस वीडियो को उनके फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 33 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा ने भोजपुरी सिनेमा में 'सत्यमेव जयते' से कदम रखा था। मोनालिसा छोटे पर्दे पर 'नजर' शो में नजर आती हैं, जिसमें वह डायन (मोहना) की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने 'मनी है तो हनी है', 'सरकार राज', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी फिल्मों में काम किया।

Related Posts