YUV News Logo
YuvNews
Open in the YuvNews app
OPEN

फ़्लैश न्यूज़

एंटरटेनमेंट बॉलीवुड

फिल्म 'लूडो' में लड़की बने राजकुमार राव

फिल्म 'लूडो' में लड़की बने राजकुमार राव

फिल्म 'लूडो' में लड़की बने राजकुमार राव
इस साल अभिनेता राजकुमार राव और फरहान अख्तर अगल-अलग तरह की फिल्मों में नजर आयेंगे। राजकुमार और फरहान की ये फिल्में अलग तरह की हैं। इनमें दर्शकों के मनोरंजन का भरपूर मसाला है। 
अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म 'लूडो' के दो अलग-अलग लुक शेयर किए हैं। इनमें से एक में वो एक खूबसूरत लड़की बने दिखाई दे रहे हैं। इस लुक में को देखकर कोई भी राजकुमार राव को नहीं पहचान सकता। 
राजकुमार को इस फिल्म में मेअकप के जरिए एक खूबसूरत लड़की बनाया गया है। 
राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिल्म 'लूडो' का फर्स्ट लुक शेयर किया है। उन्होंने कुल दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वो लड़की बने मेकअप और लहंगा चोली में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे में लंबे बालों में बाइक पर पोज देते दिख रहे हैं। उनकी बाइक पर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के डायलॉग 'कोई शक' के साथ उनकी तस्वीर भी लगी हुई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह एक महिला के लुक में दिख रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक बाइक पर बैठे हैं। पहली तस्वीर को लोग आलिया भट्ट और दूसरी को मिथुन चक्रवर्ती से तुलना कर रहे हैं। 
इस फिल्म के अलावा जल्द ही राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'रूही अफजा' और नुसरत भरूचा के साथ हंसल मेहता की फिल्म 'छलांग' में भी नजर आने वाले हैं।
राजकुमार राव लड़की के लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव को बेहद प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। वह किसी भी किरदार को निभाने में पीछे नहीं होते। 
अनुराग बासु की इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा, अभिषेक बच्चन, सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, रोहित सराफ और दंगल एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी हैं। इसमें चार अलग-अलग स्टोरीज दिखाई जाएंगी। ये फिल्म 24 अप्रैल 2020 को रिलीज होनी है। 
मुक्केबाज के किरदार में नजर आयेंगे फरहान 
फरहान अख्तर की 'तूफान का लुक सोशल मीडिया पर आया है। 
फिल्म के इस लुक पर नजर डालें तो यह बेहद मनोरंजक है और दर्शकों को जमकर लुभाने वाला है। इस फिल्म में फरहान मुक्केबाज के किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म के इस लुक के साथ फरहान ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी शेयर की है। साथ ही लिखा है कि एक तूफान आने वाला है. तो आइए जानते हैं ये कैसा है ये तूफान। 
इस तस्वीर में फरहान मुक्केबाजी रिंग में नजर आ रहे हैं। जहां पिछले पोस्टर में उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था वहीं अब उनके एक मुक्केबाज वाले भाव दिख रहे हैं। वह नीले रंग की ड्रेस में हैं और अपने विरोधी को घूरते नजर आ रहे हैं। 
इस तस्वीर के साथ फरहान ने कैप्शन में लिखा है, ''जब जीवन कठिन हो जाता है, तो आप मजबूत हो जाते हैं। इस साल अंत तक यह फिल्म रिलीज होगी। 
इस फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा हैं। फिल्म की खास बात ये है कि फरहान की सुपरहिट फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को भी राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। फिल्म में दमदार अभिनेता परेश रावल और मृणाल ठाकुर भी हैं। 

Related Posts